उत्तराखंड की जनता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को देगी करारा जवाब
कोटद्वार:— कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने कहा है कि उत्तराखंड की जनता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका मानना है कि यह चुनाव आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा, जिसमें भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
राणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “पिछले वर्षों में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और विकास के नाम पर किए गए छलावे से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। अब समय आ गया है जब जनता अपने मताधिकार के माध्यम से इन नीतियों का जवाब देगी।”
उन्होंने आगे कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक संकेतक होंगे, जिनसे यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। राणा ने विश्वास जताया कि कांग्रेस मजबूत संगठनात्मक ढांचे और जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने वाली नीतियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाएगी।
जसवीर राणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाएं और जनता के बीच कांग्रेस की योजनाओं और दृष्टिकोण को पहुंचाएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण