गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ विजय सिंह गुसाईं अंतिम संस्कार
टिहरी: शहीद सैनिक विजय सिंह गुसाईं का पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचा। जहां अंतिम दर्शन के बाद उनके पैतृक घाट पर सैनिक विजय सिंह गुसाईं का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। साथ ही नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के कंडारी गांव निवासी 7वीं गढवाल राइफल के शहीद सैनिक विजय सिंह गुसाईं का पार्थिव शरीर सुबह उनके घर लाया गया। सैनिक विजय सिंह गुसांई के अंतिम दर्शन के लिए पट्टी क्वीली, पालकोठ, धार अकरिया, मखलोगी, कुजणी के सैकड़ों लोग पहुंचे. सैनिक के अंतिम दर्शन करने के दौरान विजय सिंह गुसाई अमर रहे के नारे लगते रहे. उनकी माता कमली देवी, पत्नी पूजा देवी, भाई विक्रम सिंह, बेटा अर्नव व अविरल के अलावा परिजनों एवं अंतिम संस्कार में शामिल सैकड़ों लोगों ने गमगीन माहौल में शहीद को नमन किया

शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात