पंचायत चुनाव 2025 निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा किया गया पोलिंग बूथों का भौतिक निरीक्षण
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं उससे पूर्व नामांकन प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पौड़ी में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण करने तथा वहां की सुरक्षा संबंधी सूक्ष्म जानकारी एकत्रित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

निर्गत निर्देशों के क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा एक सुव्यवस्थित एवं चरणबद्ध अभियान के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित पोलिंग बूथों का सतर्कता पूर्वक निरीक्षण कर फीडबैक लिया गया। इस निरीक्षण से न केवल चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांति सुनिश्चित करना है, बल्कि भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। निरीक्षण के दौरान संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष अवलोकन करते हुए संभावित सुरक्षा चुनौतियों के समाधान हेतु प्रभावी रणनीतियाँ तैयार की जा रही हैं। पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पंचायत चुनाव जनपद में शांतिपूर्ण, निर्बाध एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हों।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण