मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में बनी अस्थायी झील का स्थलीय किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने आज हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में बनी अस्थायी झील का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। यह झील धराली-हर्षिल क्षेत्र में हाल की आपदा के कारण हर्षिल खीरगाड़ में भारी मलबा आने से बनी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि झील के मुहाने से वर्तमान में जल का प्रवाह सुचारू रूप से हो रहा है,जिससे तात्कालिक रूप से किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं है। हालांकि नदी के किनारे में बहाव को अवरोध

उत्पन्न कर रहे मलबे को हटाने की दिशा में युद्धस्तर पर मैनुअल रूप से कार्य किया जा रहा है। दलदल युक्त स्थल होने के कारण भारी मशीनों की तैनाती संभव नहीं हो पा रही है, जिसके चलते प्रशासन द्वारा स्थानीय संसाधनों और श्रमिकों की सहायता से सतत सफाई कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखते हुए समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण