लक्ष्मणझूला–नीलकंठ/यमकेश्वर मार्ग पर पुलिस व SDRF पूरी मुस्तैदी से निभा रही अपनी ड्यूटी
लक्ष्मणझूला–नीलकंठ/यमकेश्वर मार्ग पर हाल ही में कुछ दिन पूर्व हुए भूस्खलन से सड़क मार्ग की स्थिति अत्यंत खतरनाक हो गई है, जिससे आवागमन में गंभीर बाधाएँ उत्पन्न हो रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस, फायर टीम एवं SDRF की टीमें लगातार मौके पर डटी हुई हैं तथा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के बीच यातायात को सुरक्षित एवं नियंत्रित ढंग से संचालित कराया जा रहा है। साथ ही कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर भूस्खलन की चपेट में आने से ट्रक एवम दो लोग लापता हो गए थे। उनकी खोजबीन एवं बरामदगी हेतु पुलिस व SDRF की टीमें निरंतर प्रयासरत हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण