आपदा के बीच उम्मीद, मासूम ने पुलिसकर्मी को गले लगाकर जताया प्यार
थराली क्षेत्र में आई आपदा से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य चमोली पुलिस लगातार कर रही है। कई घर खतरे की जद में आने के कारण महिलाओं और बच्चों को निकालकर कुलसारी रिलीफ सेंटर भेजा जा रहा है।
बचाव अभियान के दौरान भावुक पल
राहत कार्य के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सभी का दिल छू लिया। एक पुलिसकर्मी ने जैसे ही मासूम बच्ची को गोद में उठाया, बच्ची ने उसे गले लगाकर चूमा। तनाव और चिंता से भरे माहौल में यह मासूमियत भरा क्षण सभी के चेहरों पर मुस्कान ले आया।
पुलिस का मानवीय चेहरा
आपदा की इस घड़ी में चमोली पुलिस केवल राहत व बचाव कार्य ही नहीं कर रही, बल्कि प्रभावित परिवारों को भरोसा, सहारा और सुरक्षा का एहसास भी दिला रही है। यही संवेदनशीलता जनता और पुलिस के बीच गहरा विश्वास कायम कर रही है।
चमोली पुलिस – हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण