ड्रंक एण्ड ड्राइव में 06 चालकों के वहन सीज, साथ ही कुल 43 चालकों पर की गई चालानी कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत 06 वाहन चालकों (कोटद्वार-04 व यातायात कोटद्वार-02) को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया गया एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर निरस्तीकरण हेतु भेजे गए।
43 वाहन चालकों के विरुद्ध ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण