श्री हेमकुंड साहिब के कपाट हुए शीतकालीन के लिए बंद
सिखों के पवित्र गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट दोपहर 1:30 बजे शीतकाल के लिए विधि विधान के साथ बंद हो गए हैं। इसके साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद हो गए हैं। वहीं इस बार पौने 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। साथ ही सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की पवित्र तपोस्थली हेमकुंड साहिब के कपाट आज यानी 10 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर विधि विधान और पंच प्यारों की अगुवाई में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं. कपाट बंद होने की प्रक्रिया धार्मिक विधि विधान और श्रद्धा भाव के साथ पूरी हुई. इसके साथ ही गुरुद्वारे के पास स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण