प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश भर के 40 विभिन्न स्थानों पर लगभग 51,000 चयनित अभ्यर्थियों को जारी किए नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश भर के 40 विभिन्न स्थानों पर लगभग 51,000 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए। उत्तराखण्ड में देहरादून स्थित सर्वे ऑफ़ इंडिया के ऑडिटोरियम में रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड डाक विभाग में नियुक्त 59 डाक सहायकों एवं डाक सेवकों के अतिरिक्त रेलवे के 14, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 81, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 19, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के 41 एवं आईआईएम सिरमौर के 01 सहित 215 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए।
इस अवसर पर मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने सभी चयनित युवाओं को उनकी नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड परिमण्डल के निदेशक डाक सेवाएं, अनसूया प्रसाद चमोला सहित रेलवे के अनिल कुमार सैनी चीफ वेलफेयर ऑफिसर, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अरविन्द खण्डूरी, सहायक कमांडेंट आईटीबीपी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के राजीव कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक एवं टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की मिस झरना दलाई, एचआर ऑफिसर एवं डाक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज