बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत भी तो कहीं आफत भी
हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी और इसके आस-पास के इलाकों में आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. उधर मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बारिश के कारण नौकरी पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने स्थानीय लोगों को परेशान कर दिया था. ऐसे में बारिश होने से लोगों ने काफी राहत महसूस की है मौसम विभाग ने संभावना जाताई है कि कुमाऊं मंडल के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी. हल्द्वानी में एक तरफ सुबह से हो रही बारिश ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत पहुंचाई है, तो वहीं बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जगह-जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसके चलते राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. चौराहों पर जाम की वजह से गाड़ियों की लंबी कतार साफ देखी जा सकती है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण