रिश्तेदार की अंत्येष्टि करने आए लोगों के साथ हुआ ये हादसा, गई जान
नैनीताल: सुयालबाड़ी में बड़ा सड़क हादसे हो गया है. यहां एक मैक्स कार नदी में गिर गई है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. कार सवार लोग बागेश्वर के कांडा गांव के रहने वाले थे.
बताया जा रहा है कि कांडा गांव के ये लोग हल्द्वानी में अपने रिश्तेदार की अंत्येष्टि करने आए थे. कांडा लौटते समय हल्द्वानी से करीब 50 किलोमीटर दूर सुयालबाड़ी में इनकी कार नदी में जा गिरी. सुयालबाड़ी से इनका घर करीब 70 किलोमीटर दूर था हादसे की खबर लगते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची. शवों को नदी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया

रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल