ट्यूशन फीस माफूी करने की मांग को लेकर अभिभावकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जहां एक तरफ देश के साथ—साथ प्रदेश में भी कोरोना का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। तो वही दूसरी तरफ इस कोरोना महामारी से हुए लॉकडाउन से लोगों पर रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। आलम यह है कि कई लोगों पर न तो खाने के पैसे है तो कई ऐसे लोग भी है जो कोरोनाकाल में अपनी नौकरी गवा दी चुके हैं। वही बात करें पर्यटन नगरी मसूरी की तो इस कोरोनाकाल के चलते अभिभावकों पर भी इसका गहरा असर पड़ा है आॅनलाइन पढ़ाई के साथ ही स्कूल फीस के चलते उनपर दोहरा बोझ पड़ गया है। जिसको देखते हुए अभिभावकों ने उपजिलाधिकारी मसूरी को फीस माफी को लेकर ज्ञापन दिया गया। अभिभावकों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते सभी अभिभावकों के सामने आर्थिक तंगी आई है और अब रोजगार भी नहीं है जिससे वे बच्चों की फीस देने में असमर्थ है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तीन महीने की ट्यूशन फीस माफी करने की मांग की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण