सुशांत सिंह की मौत से जुड़े मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत
मुंबई : सुशांत सिंह की मौत से जुड़े मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रिया को एक लाख के मुचलके पर जमानत दे दी है। कोर्ट से रिया के अलावा सैमुअल मिरांडा और दीपेश को भी जमानत मिली है। साथ ही शोविक और बासित की अर्जी खारिज कर दी गई है। तो वही रिया को शहर व देश से बाहर जाने के लिए कोर्ट से अनुमति लेनी होगी। इससे पहले भी 29 सितंबर को याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। एक दिन पहले विशेष एनडीपीएस अदालत ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत की अवधि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी। आपको बतात दे की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थों की जांच के सिलसिले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने इन दोनों को गिरफ्तार किया था।विशेष अदलत ने इससे पहले अभिनेत्री और उनके भाई की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रूख किया था। उच्च न्यायालय ने उनकी याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.गौरतलब है कि राजपूत (34) गत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत मिले थे। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अभिनेता को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के लिए रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ एक मामले की अलग से जांच कर रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण