शौचालय के गड्ढे में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप म
हरिद्वार: लक्सर क्षेत्र के बाकरपुर गांव में वर्षो से बंद पड़े खंडर मकान के शौचालय के गड्ढे में नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।लक्सर के बाकरपुर गाँव मे वर्षों से एक मकान खंडहर पड़ा है।ग्रामीणों का कहना है कि रात में शौचालय के गड्ढे के ऊपर बने लोहे के जाल को अज्ञात चोरों द्वारा उखाड़ लिया गया। सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई। तो गड्ढे में पड़े नर कंकाल को देखकर ग्रामीण दंग रह गए।जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने लक्सर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे नर कंकाल को शौचालय के गड्ढे से बाहर निकाला गया।साथ ही नर कंकाल के पैंट शर्ट जर्सी बेल्ट हाथ का कड़ा घड़ी को गड्ढे से निकालकर सील कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।साथ ही पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करने जांच में जुटी मिले नर कंकाल की जानकारी जुटाई जा रही है। लक्सर कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मिले नर कंकाल को सील कर दिया गया है।पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण