दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के लिए 12 दिसंबर से ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा आयोजित
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के लिए 12 दिसंबर से ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा आयोजित होने जा रही है। इस बार ओबीई में छात्रों को निर्धारित समय के बाद भी उत्तर पुस्तिका भेजने की सुविधा दी गई है। हालांकि यह सुविधा केवल इंटरनेट कनेक्टिविटी व अन्य तकनीकी दिक्कत आने पर ही मिलेगी जिसके लिए दस्तावेजी प्रमाण भी देना होगा। साथ ही देरी से आने वाली उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन रिव्यू कमिटी के निर्णय के आधार पर किया जाएगा। डीयू द्वारा तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा 12 दिसंबर से शुरू होने जा रही है जिसको लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। इस बार छात्रों को निर्धारित समय से देरी तक उत्तर पुस्तिका जमा कराने की सहूलियत दी गई है। हालांकि यह स्पष्ट किया गया है कि इंटरनेट कनेक्टिविटी व अन्य तकनीकी दिक्कत की वजह से छात्र समय पर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करा पाते तो उन्हें अधिकतम 60 मिनट का समय दिया जाएगा लेकिन छात्रों को तकनीकी दिक्कत का दस्तावेजी प्रमाण भी देना होगा. वहीं देरी से आई उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रिव्यू कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर ही किया जाएगा। गाइडलाइंस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उत्तर पुस्तिका जमा कराने का समय सिस्टम द्वारा दर्ज होगा और उत्तर पुस्तिका जमा कराने के सही समय के साथ और उसकी देरी के समय के दस्तावेजी प्रमाण की समीक्षा करने के लिए इसे रिव्यू कमेटी के पास भेजा जाएगा और उसी आधार पर इसका मूल्यांकन किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण