पौड़ी वासियों के लिए खुशी की खबर जिले में जल्द शुरू होंगी हवाई खेल
पौड़ी में जल्द ही हवाई खेलों की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से जिला योजना के अन्तर्गत प्रथम पैरा मोटर (Solo Paramotor) इटली से देहरादून पहुंच चुकी है। जल्द ही पौड़ी के सतपुली, खैरासैण और बांगघाट आदि जगहों पर इसकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी.लॉकडाउन खत्म होने के बाद भारत के युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में यह बेहतर अवसर के रूप में उभर कर आएगा. जनपद पौड़ी में पहली बार एयर स्पोर्ट की शुरुआत की जा रही है। जिलाधिकारी पौड़ी लंबे समय से जनपद पौड़ी में इस खेल की शुरुआत करने के लिए प्रयास कर रहे थे। अब यह प्रयास अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जल्द ही पौड़ी में हवाई खेलों की शुरुआत भी हो जाएगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने की पूरी संभावना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण