ईद उल अजहा को लेकर कोरोना काल के बीच ऑनलाइन हो रही बकरों की खरीद फरोख्त
कोविड-19 के चलते ईद-उल-अजहा पर बकरों की ऑनलाइन खरीद-फ़रोख़्त हो रही है, बकरा कारोबारी वाट्सप और अन्य सोशल नेटवर्क पर बकरों को बेचने और खरीदने के काम को अंजाम दे रहे है। कोरोना काल में बकरों की मंडी लगाने पर पाबंदी लगाई गई है इसी के चलते बकरों की ऑनलाइन खरीद-फ़रोख़्त जारी है।
1 अगस्त को ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर मुस्लिम समाज के लोग बकरों की खरीद-फ़रोख़्त को अंजाम दे रहे है, कोरोना माहमारी के बीच बकरों की मंडी लगाने पर पाबंदी है इसीलिए इस बार बकरों को खरीदारी ऑनलाइन की जा रही है। रुड़की के बकरा कारोबारी बताते है कि इस बार कोरोना काल में बकरों की खरीद-फ़रोख़्त पर संकट छाया हुआ है, मंदी की मार बकरों की खरीदारी पर भी पड़ रही है, ऐसे में बकरों की ऑनलाइन खरीदारी का काम चल रहा है, वाट्सप वीडियो कॉल या अन्य सोशल नेटवर्क के जरिए बकरों को दिखाया जा रहा है, वही कुछ लोग पैमेंट भी ऑनलाइन ही कर रहे है। उन्होंने बताया इस बार बकरा का कारोबार ना के बराबर है। बकरों के दाम में भी भारी गिरावट है ऐसे में बकरा कारोबारियों पर भी संकट छाया हुआ है। उन्होंने बताया पहले ईद-उल-अजहा को लेकर बकरों की मंडी लगा करती थी। जिसमे दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश समेत अन्य प्रदेशो से बकरों को लाया जाता था। लेकिन इस बार बकरों की मंडी लगाने पर पाबंदी है इसीलिए बकरों का कारोबार 50 प्रतिशत गिर चुका है।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी