2 दिन पूर्व व्यक्ति को गोली मारने के मामले में आरोपी युवक आज आया पुलिस की गिरफ्त में
लक्सर क्षेत्र के भूरना गांव में 26 जुलाई दिन दहाड़ एक व्यक्ति को एक युवक द्वारा गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें व्यक्ति की हालत काफी खराब हो गई थी। जिसको इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया था। आरोपी फरार चल रहे थे। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर लक्सर कोतवाली में 18 लोगों को नामजद करते हुए। कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था। आज एसपी देहात स्वपन किशोर ने बताया कि मुख्य अभियुक्त दीपक उर्फ कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बाकी अभियुक्तों की धरपकड़ की जा रही है।किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण