मूसलाधार बारिश मचा रही ताबाही, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई मुख्य मार्ग हुए बाधित
चमोली: पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। चमोली में देर रात को हुई तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला मुख्यालय गोपेश्वर को जोड़ने वाला मोटर मार्ग भी अलकापुरी के पास बंद हो गया है। अन्य स्थानों पर भी मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बाधित पड़ा है। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित चमोली कस्बे में तेज बारिश की वजह से एक पेड़ गिरने से एक दुकानें और पुलिस बूथ क्षतिग्रस्त हो गया है. दुकान में रखा सामान भी खराब हो गया है। बारिश से चमोली में ही बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों-बीच एक बिजली का पोल गिरने से हाईवे बाधित हो गया है। देर रात हुई तेज बारिश की वजह से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा, बाजपुर, चमोली, छिनका, भनेरपानी, काली मंदिर, पागल नाला और लामबगड़ में हाईवे पर पहाड़ी से मलबा गिरा। साथ ही चमोली-गोपेश्वर मार्ग में भी अलकापुरी के पास मलबा आने से बाधित हो गया है। इसके साथ ही मंडल-चोपता हाइवे भी नरोधार के पास अवरुद्ध है। थराली-देवाल मोटरमार्ग, नंदप्रयाग-सैकोट मोटरमार्ग भी अवरुद्ध है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला