मछली खाने के शौकीनों को कहीं मछली खाना न पड़ जाए भारी
नैनीताल — यदि आप मछली खाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि तराई से आने वाली मछलियों के बॉक्स उसी कूड़े की गाड़ी में लाए जा रहे हैं। जिनमें नैनीताल नगर का कूड़ा हल्द्वानी भेजा जाता है। चिकित्सकों का मानना है कि यह स्वास्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जानकारी के अनुसरा नगर पालिका की ओर से शहर का कूड़ा इक्ट्टा कर हल्द्वानी भेजा जाता है। जिसके बाद वहां से वाहन खाली वापस नैनीताल पहुंचा है। लेकिन पालिका के कुछ वाहन चालक चंद रूपयों के लिए इंसानी जिंदगी से खिलवाड़ कर कूड़े के वाहन पर मछलियों के बॉक्स ला रहे है। बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल के अनुसार कूड़े का वाहन पहले से ही संक्रमित होता है। अगर ऐसे में कोई भी खाद्य सामग्री वाहन में लाई जाती है, तो उसमें भी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। कूड़े के वाहनों में ऐसी सामग्री नहीं लानी चाहिए। अगर नगरवासी या फिर अन्य जनता इस तरह की मछलियों का सेवन करती है, तो उन्हें डायरिया, पीलिया या फिर फूड पॉजनिंग जैसी कई बीमारियां हो सकती है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण