कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव मे कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिस कारण ऑटो में मौजूद सवारियों को काफी चोटे आई, और तीन महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए भगवानपुर सीएचसी सेंटर भेजा गया जहां तीनो महिलाओं की हालत को गम्भीर देखते हुए रुड़की सिविल अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। वही घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में ले लिया है। रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चोली शहाबुद्दीनपुर गांव में नेशनल हाईवे पर एक ऑटो व कार की भिड़ंत हो गई।
टक्कर होने से ऑटो में सवार लोगों को काफी चोट आईं जिनमें से तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर होने के बाद ऑटो में चीखपुकार मच गई, आसपास मौजूद लोग ऑटो की तरफ दौड़े और ऑटो से घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया वहीं 108 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में तीन महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उनको भगवानपुर अस्पताल से रुड़की सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं भगवानपुर सीएचसी सेंटर में मौजूद डॉ मोनिका ने बताया कि तीन महिलाओं की हालत गंभीर है जिनमे से दो की हड्डी टूटी हुई प्रतीत होती है तीनों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस अभी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण