कृषि बिल पारित होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मोदी सरकार के फैसले को बताया ऐतिहासिक
राज्य सभा में कृषक, कृषि व कृषि सेवा सम्बन्धी बिलों के पारित होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मोदी सरकार की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया व प्रधानमंत्री जी व कृषि मंत्री जी को बधाई दी। राज्य सभा में कृषि व कृषक हित में तीन बिल पारित होने पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशी धर भगत ने कहा कि अब देश का किसानों कई बंधनों से मुक्त हुआ है। साथ ही उसे बिचौलियों के मकड़ जाल से भी मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि अब किसान अपनी इच्छा से उपज बेच सकेगा। भगत ने इन बिलों पर कांग्रेस के विरोध की आलोचना करते हुए कहा कि इससे साफ़ है कि कांग्रेस किसान विरोधी है। भगत ने कहा कि कांग्रेस ने इन बिलों को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। अब जब ये बिल मोदी सरकार ले कर आई तो कांग्रेस इनके विरोध में खड़ी हो गई। यह कांग्रेस का दोहरा चेहरा है ।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात