दिनदहाड़े धड़ल्ले से खनन माफिया नदियों में बड़ी मात्रा में कर रहे अवैध खनन
देहरादून– पछवादून क्षेत्र में नदियों के किनारे खाली पड़े प्लॉट में खनन माफियाओं के द्वारा नदियों से बड़ी मात्रा में अवैध खनन करके एक जगह रखने का काम किया जा रहा है! दिनदहाड़े इसी अवैध खनन के माल को बेचने का काम भी किया जा रहा है! ऐसे में खनन माफियाओं पर किस तरह से विभागीय अधिकारी शिकंजा कसने का काम करेगा ये देखने वाली बात होगी! वहीं वर्तमान में जीरो टोलरेंस कहने वाली सरकार के कार्यकाल में नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारी भी भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुके हैं जिस कारण से दिनदहाड़े नदियों से हो रहे बड़ी मात्रा में अवैध खनन पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है!या सरकार खनन माफियाओं के साथ साठगांठ करने का काम कर रही है!अब सवाल यह भी उठता है कि क्या वन विभाग से लेकर राजस्व विभाग ,तहसील और स्थानीय पुलिस की नजर क्या इन खनन माफियाओं पर नहीं पड़ रही! या इन विभागों की आड़ में अवैध खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है!

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात