लक्सर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 5 गांव हुए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनित
लक्सर: उत्तराखंड शासनादेश से स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून ने लक्सर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 5 गांव को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि लक्सर क्षेत्र से 5 गांव डोसनी, प्रतापपुर, हिरणाखेड़ी, महेशरी, गंगनौली को उत्तराखंड शासन ने प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। इन गांव में स्वास्थ्य संबंधी विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। फिलहाल, शासन ने गांव की जनसंख्या, 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों की संख्या, उनके नियमित टीकाकरण संबंधी जानकारी व गर्भवती महिलाओं की संख्या, आदि की विस्तृत जानकारी मांगी है। इन जानकारियों को स्वास्थ्य वर्कर व एएनएम विभाग को उपलब्ध करा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण