तेज रफ्तार ने आज फिर दो को पहुंचाया मौत के करीब
लक्सर क्षेत्र मे आज फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला सुल्तानपुर मे बेगम पुल के पास कुछ देर पहले एक आल्टो कार व एक मोटरसाइकिल की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार व आल्टो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।रफ्तार तेज होने के कारण अल्टो कार सड़क से खेतों में जा गिरी लेकिन आल्टो ड्राइवर गाड़ी में फंस गया। और गम्भीर रूप घायल हो गया।पास से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना लक्सर पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच गई।और घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां से दोनों को हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया है।लक्सर एसएसआई अभिनव कुमार शर्मा का कहना है। कि आल्टो को कब्जे में ले लिया गया है।जबकि घायल लोगों को इलाज के लिए भिजवा दिया गया है।आल्टो कार ड्राइवर लक्सर के इस्माइलपुर व मोटरसाइकिल सवार मुंडाखेड़ा खुर्द का रहने वाला बताया जा रहा है।लक्सर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल