पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी- पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से करीब 6 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी इंदिरा नगर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी स्मैक को उत्तर प्रदेश के बहेड़ी से लाकर इंदिरा नगर क्षेत्र में बेचते थे। पकड़े गए एक आरोपी का नाम बाबूराम और दूसरे आरोपी का नाम सिकंदर है।पुलिस को काफी दिनों से इन आरोपियों की तलाश थी। बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों द्वारा बड़ी मस्जिद के पास से कुछ लोगों को स्मैक बेचते हुए पकड़ा गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण