भारत की एकता के सूत्रधार सरदार पटेल को श्रद्धांजलि
ऋषिकेश– सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि किसी भी राष्ट्र का आधार उस राष्ट्र की एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल भारत की एकता के सूत्रधार थे, उनकी राष्ट्र के प्रति निष्ठा, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को नमन। उनका राष्ट्र के प्रति जो समर्पण था उसे सदैव याद किया जायेगा। सरदार पटेल जी ने रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्र को मजबूती प्रदान कर जो एकता व अखंडता का संदेश दिया वह अविस्मर्णीय है। आज हम जो भारत का संगठित स्वरूप देख रहें है। वह सरदार पटेल जी की दूरदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा का ही परिणाम है।
पूज्य स्वामी जी ने कहा कि सरदार पटेल जी ने एकता की अद्भुत मिसाल कायम की। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्र की सेवा हेतु समर्पित कर दिया। उन्होंने अपनी व्यवहार कुशलता और कुशाग्रता के बल पर देशी रियासतों के एकीकरण का प्रबंधन किया। उनकी दूरदर्शिता देखकर ही महात्मा गांधी जी ने भारत जैसे लोकतांत्रिक देश की 562 स्वतंत्र रियासतों के विलय का अत्यंत जटिल और संवेदनशील कार्य उनके हाथों में सौंपा जिसे उन्होंने कुशलता से सम्पन्न किया। रियासतों के मालिकों को देशभक्ति और राष्ट्रीय संवेदना के प्रति सजग करते हुये सभी से देश हित में कार्य करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण