हादसों को दावत दे रहे सड़क के बीचो बीच खड़े बिजली के खंबे
हाईटेंशन लाइन को हटाए बिना ही कर दिया सड़क का चौड़ीकरण,
देहरादून– शिमला बायपास रोड पर चौड़ीकरण काम शुरू करने से पहले विभाग सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे का हस्तांतरण करना भूल गया! ऐसे में अब सड़क के बीचो बीच खड़े ये बिजली के खंभे हादसों को दावत दे रहे हैं! शिमला बायपास रोड उत्तराखंड के सबसे छोटे राज्य राजमार्ग में से एक है ,यह राजमार्ग देहरादून को धर्मावाला चौक से जोड़ता है जिसके आगे यह सड़क दून पोंटा साहिब हाइवे पर मिलती है, आपको बता दें इन दिनों सभावाला माजरी के पास सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है !लेकिन विभागीय हीला हवाली का आलम यह है कि विभाग ने सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभों को अन्यत्र स्थानांतरण के बिना ही डामरीकरण कार्य करवा डाला, जिसके चलते अब यह खंभे सड़क के बीचो-बीच आ गए हैं, सड़क पर करीब चार से पांच बिजली के खंबे खड़े हैं ,उक्त खंभों के सहारे हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, हालांकि उसके बावजूद भी लोक निर्माण विभाग का कार्य रुका नहीं, और धड़ल्ले से राजमार्ग का डामरीकरण और चौड़ीकरण चलता रहा!

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला