11 अक्टूबर दोपहर एक बजे हेमकुंड साहिब के कपाट विधि विधान के साथ होंगे बंद
विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब धाम के कपाट इस साल 11 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे। इस वर्ष अभी तक करीब 2.28 लाख श्रद्धालु दरबार साहिब में मत्था टेक चुके हैं,अभी भी श्रद्धालुओं के हेमकुंड साहिब पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट बंद करने के लिए आज गुरुद्वारा ट्रस्ट के सभी ट्रस्टों के बीच एक दिवसीय बैठक हुई। जिसमें प्रशासन से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि हेमकुंड साहिब धाम के कपाट इस वर्ष 11 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे बंद कर दिए जाएंगे.गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया साल 2023 की हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा 20 में को आरंभ हुई. कपाट खुलने के समय से लेकर समय-समय पर भारी बारिश, बर्फबारी और बदलते मौसम के बावजूद अभी तक 2.28 लाख श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में मत्था टेका है। यात्रा अभी भी जारी है। नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया जुलाई और अगस्त में यात्रा काफी धीमी रही. बदलते मौसम का यात्रा पर असर पड़ा। उन्होंने बताया अभी भी श्रद्धालु दरबार साहिब पहुंच रहे हैं। नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया इस समय कई प्रजाति के फूल हेमकुंड साहिब धाम की घाटी की शोभा बढ़ा रहे हैं. फूलों की घाटी में पाए जाने वाले फूल इस समय अपनी मनमोहक छठा बिखेर रहे हैं। जिनको देखने के लिए भी पर्यटक हेमकुंड साहिब धाम की ओर पहुंचते हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज