अंकित हत्याकांड कार्रवाई में हो रही देरी से नाराज कांग्रेस की महिला नेताओं ने कराया मुंडन
देहरादून: प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैंकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक लिया। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सरकार द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कारवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए अपना सर मुंडवा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार अंकिता के हत्यारो को बचाना चाहती है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक साल हो चुका है लेकिन सरकार की तरफ से कोई सख्त कार्रवाई अमल में नही लाई गई है ऐसे में कांग्रेसी महिलाओं ने अपना सर मुंडवा कर अंकिता को श्रद्धांजलि दी गई है।आपको बता दे कि कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ ही डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था।
Continue Reading

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण