हरिद्वार के कारोबारी को वीडियो कॉल पर मिली जान से मारने की धमकी
हरिद्वार के एक रुद्राक्ष कारोबारी को वीडियो कॉल पर गोली मारने की धमकी दी गई। आरोपी ऋषिकेश का रहने वाला है, जिसके साथियों ने कारोबारी के चालक से मारपीट भी की।
घटना के बाद कारोबारी और उसकी पत्नी डरे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा का भरोसा दिया।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी