हरिद्वार के शिवालिक नगर में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में सुबह एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शिवालिक नगर के मकान नंबर H-113 की है, जहां सूचना मिलते ही एएसपी सदर और रानीपुर कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मोबाइल फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज