जौनसार बावर के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री, महासू देवताओं के किये दर्शन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधन से पहले चार महासू देवताओं के नाम के जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे मां यमुना की सहायक नदी टोंस के तट पर इस नैसर्गिक सुंदरता, आध्यात्मिक चेतना, विशेष परंपराओं की पुण्य धारा में आप सभी के बीच में आने मौका। कहा की 2022 के चुनाव परिणाम आने से पहले वह महासू महाराज के दर्शन करने के लिए आए थे। उसके बाद से उनके मन में लगातार इच्छा थी कि उन्हें प्रतीक्षा थी कि कब महासू महाराज बुलाएंगे। कहा कि ऐसे धाम में कोई भी अपनी इच्छा से नहीं आता है। आपकी इच्छा होगी और महासू महाराज की इच्छा नहीं होगी तो आप नहीं आ पाओगे। कहा की वह सोच रहे थे कि कब वह शुभ दिन आएगा। कहा की रणवीर सिंह पीछे ही बैठे हैं, उन्होंने उनसे पूछा कि कब चलेंगे। उन्होंने कहा कि जब बुलावा आएगा तब जाएंगे, हमारे सोचने से क्या होगा। महासू महाराज का आदेश हुआ। कहा कि उन्होंने तय किया था कि मुखवा हर्षिल में 27 को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने सोचा था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रतिभा करने से पहले वह महासू देवता के दर्शन जरूर करेंगे महासू महाराज का आदेश हुआ और मैं चला आया…सीएम धामी ने देवता के दर्शन कर किया जनसभा को संबोधित।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा