सिड़कुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई बाबा गैंग के 07 सदस्य गिरफ्तार
हरिद्वार के सिड़कुल क्षेत्र में लंबे समय से दहशत फैला रहे कथित बाबा गैंग के सदस्यों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने आज दबिश देकर गैंग के 07 सदस्यों को धर दबोचा। गुंडागर्दी पर लगाम: लाठी-डंडों के साथ मारपीट और इलाके में उत्पात मचाने के लिए कुख्यात ये गैंग आज भी लोगों को धमकाने के इरादे से निकला था, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही इनके होश उड़ गए। आए दिन मारपीट और गाली-गलौच से परेशान लोगों ने आखिरकार पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सिड़कुल थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक जुड़े हैं तार: पकड़े गए आरोपियों में शाहजहांपुर (यूपी) से लेकर गोपेश्वर (चमोली) तक के युवा शामिल हैं। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सभी अपराधी माफी मांगते नजर आए। सिड़कुल पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत चालान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज