दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पुराने वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए 15 साल पुराने वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को पर्यावरण विभाग, एमसीडी और एनडीएमसी के साथ बैठक करने के बाद कहा कि 15 साल से पुराने वाहनों को 1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो ऐसे वाहनों की पहचान करेगी। मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि आज दिल्ली में मैराथन मीटिंग हुई है, जिसमें हमने कई पहलुओं पर चर्चा की है. पिछली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया. केंद्र सरकार की तरफ से जो भी फंड दिया गया उनका भी इस्तेमाल नहीं किया गया था। दिल्ली में तीन विषय हैं। एक प्रदूषण जो डस्ट प्रदूषण है, एक व्हीकल प्रदूषण है और एक कंस्ट्रक्शन प्रदूषण है। दिल्ली में स्प्रिंकलर भी नहीं लगाए थे। 15 साल से पुरानी गाड़ियों को एक अप्रैल से पेट्रोल नहीं मिलेगा। हम एक टीम का गठन रहे हैं जो 15 साल पुराने व्हीकल को आईडेंटिफाई करेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण