उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक नई सौगात दी
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक नई सौगात दी है। ग्रीष्मकालीन सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने काठगोदाम से एक लंबी दूरी की सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल और काठगोदाम के बीच चलेगी और इसे जून माह तक 16 फेरों के साथ चलाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल तक चलेगी, जिससे कुमाऊं मंडल के पर्यटकों और प्रवासियों को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से मुंबई, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद फायदेमंद साबित होगी।
ट्रेन का संचालन और समय:
गाड़ी संख्या 09075 मुंबई काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन मार्च महीने में 12, 19 और 26 मार्च को चलेगी, वहीं अप्रैल महीने में यह ट्रेन 2, 9, 16, 23 और 30 तारीख को संचालित होगी। मई में यह ट्रेन 7, 14, 21 और 28 तारीख को चलेगी, जबकि जून में यह ट्रेन 4, 11, 18 और 25 तारीख को चलेगी।
काठगोदाम से यह ट्रेन गाड़ी संख्या 09076 के रूप में 13 मार्च, 20 मार्च, और 27 मार्च को चलेगी, इसके बाद अप्रैल में 3, 10, 17 और 24 अप्रैल को यह ट्रेन संचालित होगी। मई महीने में 1, 8, 15, 22, और 29 तारीख को यह ट्रेन चलेगी, जबकि जून में यह ट्रेन 5, 12, 19 और 26 जून को संचालित की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण