वक़्फ़ बोर्ड एक्ट पर उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का बड़ा बयान
उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने वक़्फ़ एक्ट को लेकर उठ रही आशंकाओं पर बड़ा बयान दिया है। मंगलौर दौरे पर पहुंचे शम्स ने साफ कहा कि यह कानून मुसलमानों के हित में है, और इसे लेकर डर फैलाने की कोई ज़रूरत नहीं है।मंगलौर में पत्रकारों से बात करते हुए शादाब शम्स ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पारित किया गया यह बिल देश के मुस्लिम समुदाय के लिए एक सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में मुस्लिम समाज को इस एक्ट के ज़रिए बेहतर सुविधाएं और पारदर्शिता मिलेगी।जहाँ मेरे पुतले फूंके गए, वहीं आज लोग मेरा स्वागत कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि लोगों को अब सच्चाई समझ में आने लगी है। शादाब शम्स ने इस बयान के साथ उन विरोधी सुरों को भी जवाब दिया, जो वक़्फ़ एक्ट को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस कानून के ज़रिए वक़्फ़ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन और मुस्लिम समाज का भला सुनिश्चित किया जा सकेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण