बिना अनुमति के चल रहे दो स्टोन क्रेशर सीज
खबर चमोली जिले के जोशीमठ से है जहां तहसील प्रशासन ने धौलीगंगा में कार्यरत जल विद्युत परियोजना एनटीपीसी की कार्यरत ऋत्विक कंपनी के दो स्टोन क्रशर सीज कर दिये हैं।कंपनी प्रबंधन की ओर से बीते कुछ समय से यहां तपोवन में स्थापित दो स्टोन क्रशरों का संचालन बिना तहसील प्रशासन की अनुमति से किया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद तहसील प्रशासन की ओर से बुधवार को मामले में कार्रवाई करते हुए कंपनी के दोनों स्टोन क्रशर सीज करने की कार्रवाई की गई है। उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल का कहना है कि परियोजना निर्माण कर रही ऋत्विक कंपनी के दो स्टोन क्रशर सील कर दिये गये हैं। मामले में नियमानुसार दण्ड की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी व कंपनी की ओर से नियमों के अनुसार अनुमति के बाद संचालन की अनुमति प्रदान की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण