स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरी बार लगातार उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया नगर पालिका मुनिकीरेती ने
जनपद टिहरी के मुनिकीरेती नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरी बार लगातार उत्तराखंड के अंदर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही पूरे देश में 12 स्थान मिलने पर क्षेत्रवासी गदगद हैं। भारत सरकार हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण करवाती है। वर्ष 2020 के लिए किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में जनपद टिहरी के मुनी की रेती नगर पालिका ने उत्तराखंड में स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही देश की यदि बात की जाए तो मुनी की रेती नगरपालिका ने बार-बार स्थान प्राप्त किया है। नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल रैंक हासिल करने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे क्षेत्रवासियों के सहयोग का नतीजा बताया है। कहा कि भविष्य में भी नगर पालिका इसी तरीके से अव्वल रैंक प्राप्त करती रहे इसके प्रयास जारी रहेंगे। पालिका अध्यक्ष ने भारी बारिश के बीच लगातार सफाई करने वाले पर्यावरण मित्रों की भी इस रैंक को हासिल करने में अहम भूमिका निभाने की बात कही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण