लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया का निधन
हरिद्वार की लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया का आज एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल संगीता कनौजिया का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। इसी बीच आज सुबह 10 बजे संगीता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की पुष्टि एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने की है।
बता दें कि इस वर्ष 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना में उनके चालक गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। तब से एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट में संगीत का इलाज चल रहा था।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज