पुलिस ने परशुराम चौक से पकड़े बाइक सवार दो शातिर चैन स्नेचर
ऋषिकेश:
पुलिस ने परशुराम चौक से पकड़े बाइक सवार दो शातिर चैन स्नेचर।
पकड़े गए दोनो युवकों ने कल शाम गुमानीवाला निवासी ऋषिका महेर पुत्री श्री सुनील महेर से लूटी थी सोने की चैन।
पुलिस ने इनके पास से लूटी गई सोने की चेन, एक तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस व चोरी की डिस्कवर मोटरसाइकिल की बरामद।
कोतवाली लाकर पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पवन उर्फ सुखबीर उर्फ पम्मा निवासी जीवनवाला, थाना डोईवाला व बलविंदर निवासी नूनूवाला, थाना डोईवाला, देहरादून बताया।
पकड़ा गया पवन उर्फ सुखबीर उर्फ पम्मा थाना डोईवाला से चार बार एवं थाना रानीपोखरी से दो बार लूट एवम चोरी की घटना में जा चुका है जेल।
पकड़ा गया पम्मा नशे का आदि है। नशा करने के लिए लूट की वारदातों को देता है अंजाम।
ऋषिकेश में चैन लूट की वारदात में उन्होंने चोरी की डिस्कवर मोटर साईकिल का किया था इस्तेमाल।

शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी